उप स्वास्थ केंद्र उदयपुरा में विधायक अरविंद पटेरिया ने किया भूमि पूजन

आईना न्यूज
By -
0
उप स्वास्थ केंद्र उदयपुरा में विधायक अरविंद पटेरिया ने किया भूमि पूजन  





राजनगर। राजनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत उदयपुरा में राजनगर विधायक अरविंद्र पटेरिया द्वारा उप स्वास्थ केंद्र भूमि पूजन किया गया। गौरवतलव है कि राजनगर ब्लाक के अंतर्गत उदयपुरा ग्राम  पंचायत  में मंगलवार को उप स्वास्थ केंद्र की भूमि पूजन राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ सुविधाओ को बेहतर बनाने के लिया लगातार प्रयास किए जा रहे है।
ग्राम उदयपुर में 65 लाख की लागत से उप स्वास्थ केंद्र का निर्माण किया जाएगा जिससे ग्रामीणों को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। लगभग 6 माह में यह उप स्वास्थ केंद्र तैयार हो जाएगा। इस मौके पर बीएमओ राजनगर बामोरिया, पुष्पेंद अवस्थी, रजऊ राजा, संजय मिश्रा, दिनेश अग्निहोत्री, महेश मिश्रा गोरा, पूरन दुबे, हरगोविंद पांडे कमलेश प्रजापति, बीईई एमएल परते, उप स्वास्थ केंद्र की सीएचओ रितिका ठाकुर, एएनएम साधना विश्वकर्मा, आशा सुपरवाइजर रामदेवी पटेल आदि उपस्थित रहे।

विधायक के प्रयास रंग लाए, माता बंबरबैनी मंदिर स्थल पवित्र क्षेत्र घोषित
राजनगर। तीर्थ क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास का वातावरण पवित्रता से भरा हो, मांस-मदिरा, शराब आदि की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित हो इसके प्रयास लगातार किए जाते हैं। इसी क्रम में राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया के प्रयास से लवकुशनगर का प्राचीन बम्बरबैनी माता मंदिर पवित्र क्षेत्र घोषित किया गया है। विगत रोज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसकी घोषणा की। मंत्रिपरिषद में लिए गए निर्णय के अनुसार लवकुशनगर मौजा के खसरा नंबर 2157 रकवा 0.012 हेक्टेयर के अलावा खसरा नं 2158 रकवा 30.375 हेक्टेयर पहाड़ क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र घोषित करने का निर्णय लिया गया। विधायक के इस प्रयास की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*